गुवाहाटी के बाद कानपुर में भी एक ट्रेन बेपटरी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया, "कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर 7 से रवाना होते वक्त चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतर गए। कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है और हम लोग सेवा बहाली का काम जल्द से जल्द करने का प्रयास कर रहे हैं।"