inshorts

गुवाहाटी टेस्ट के लिए ICC ने बदला नियम, लंच से पहले होगा टी ब्रेक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में शनिवार को दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने वाला है। नियम के अनुसार टेस्ट मैच में पहले लंच और फिर टी ब्रेक होते हैं लेकिन इस टेस्ट मैच में पहले टी ब्रेक उसके बाद लंच ब्रेक होगा जो एक ऐतिहासिक बदलाव है। वहीं, खेल सुबह 9:30 बजे की जगह 9 बजे शुरू होगा।