गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन द. अफ्रीका ने भारत पर कसा शिकंजा, कुल 314 रनों की बनाई बढ़त
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर कुल 314-रनों की बढ़त बना ली है। पहली पारी में भारतीय टीम 201-रन पर ऑल-आउट हो गई जबकि दूसरी पारी में अफ्रीका ने 26/0 स्कोर बनाया। मार्को यानसन ने 6 जबकि सीमॉन हार्मर ने 3-विकेट लिए।