गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच यूपी में 524 गैस सिलिंडर से लदा ट्रक हुआ चोरी
झांसी (यूपी) में एलपीजी सिलिंडर से भरा एक ट्रक चोरी हो गया है। 'एबीपी न्यूज़' के अनुसार ट्रक में करीब ₹18 लाख कीमत के 524 गैस सिलिंडर लदे थे जो भारत पेट्रोलियम के प्लांट से कानपुर देहात भेजे जा रहे थे। ट्रक मिल गया लेकिन सिलिंडर बरामद नहीं हुए हैं। गैस किल्लत की चर्चाओं के बीच यह घटना हुई है।