भारत पेट्रोलियम के अनुसार, गैस चूल्हे को हमेशा सिलिंडर से ऊपर रखना चाहिए। दरअसल, LPG हवा से भारी होती है और चूल्हे को सिलिंडर से उचित ऊंचाई पर रखने से गैस की लौ और हवा से भारी LPG के बीच सीधा संपर्क होने से बचाव होता है जिससे दुर्घटनाओं और विस्फोटों का खतरा कम हो जाता है।