गुस्से व भ्रम की स्थिति में हुई घटना: त्रिपुरा के छात्र की नस्लीय हमले में मौत पर पुलिस
देहरादून (उत्तराखंड) में नस्लीय हमले में मारे गए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा को लेकर एसपी अजय सिंह ने कहा कि यह सब गुस्से और भ्रम की स्थिति में हुआ था। एसपी ने कहा, "मारने का कोई इरादा नहीं था। जिस तरह से मौत हुई वह बहुत दुखद है।" पुलिस ने नस्लीय हमला होने की बात से इनकार किया है।