inshorts

गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध रहेगा जारी, आटा और सूजी जैसे उत्पादों का करेंगे निर्यात: सरकार

भारत सरकार ने 3-साल से जारी प्रतिबंधों में आंशिक ढील देते हुए गेहूं से बने कुछ उत्पादों के निर्यात को मंज़ूरी दे दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, देश से 5-लाख टन गेहूं आधारित उत्पादों (जैसे-आटा और सूजी) का निर्यात एक बार के कोटे के तहत किया जाएगा जबकि कच्चे गेहूं के निर्यात पर रोक जारी रहेगी।