गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़रायल-हमास जंग की शुरुआत से लेकर अब तक 44,056 लोगों की मौत हो चुकी है और 1 लाख से अधिक लोग घायल हुए हैं। बकौल मंत्रालय, मृतकों में आधे से ज़्यादा महिलाएं व बच्चे हैं। मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि मलबे के नीचे दबे कई शव नहीं निकाले गए हैं।