वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लीविट ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सीरिया और गाज़ा में इज़रायली सैन्य हमलों से अचंभित थे। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ने इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन कर हालत को सुधारने के लिए कहा।" लेविट ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के हस्तक्षेप से तनाव कम करने में मदद मिली।