गाज़ीपुर में तेज़ बुखार के बाद 40+ बच्चे हुए विकलांग, निलंबित होंगे गांवों के सचिव: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, गाज़ीपुर (यूपी) के करीब 12 गांवों में 'रहस्यमयी बीमारी' से 40+ बच्चों के मानसिक-शारीरिक रूप से विकलांग होने के मामले में ज़िलाधिकारी ने संबंधित गांवों के सचिवों को निलंबित करने का आदेश दिया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी जांच के आदेश दिए हैं। तेज़ बुखार के बाद बच्चे मानसिक-शारीरिक रूप से विकलांग हो रहे हैं।