गाज़ियाबाद-दिल्ली रेल रूट पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे, 53 ट्रेनें प्रभावित
गाज़ियाबाद-नई दिल्ली रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह सामान से लदी एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अनुसार, कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जिनमें 24-ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है और उन्हें दिल्ली-नई दिल्ली के वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है।