inshorts

गाज़ियाबाद में ट्रक से कुचलकर महिला कॉन्स्टेबल की हुई दर्दनाक मौत, सड़क पर चिपक गया शव

गाज़ियाबाद (यूपी) में ट्रक से कुचलकर एक महिला कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला कॉन्स्टेबल के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और शव सड़क पर चिपक गया। महिला कॉन्स्टेबल नोएडा के दादरी थाने में तैनात थी और हादसे के समय अपने स्कूटर से ड्यूटी पर जा रही थी। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।