गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने नई प्लॉट स्कीम की घोषणा की है जिसके तहत 30 जुलाई को आवासीय, कमर्शियल, संस्थागत और औद्योगिक प्लॉट्स की नीलामी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्लॉट की कीमत उनके साइज़ के मुताबिक तय की गई है और दुकान के लिए ज़मीन की शुरुआती कीमत ₹20.63 लाख जबकि रेज़िडेंशियल प्लॉट के लिए शुरुआती कीमत ₹62.87 लाख है।