गीज़र का इस्तेमाल करते वक्त कई लोग उसे ऑन करके भूल जाते हैं। लगातार चलने से पानी ज़रूरत से ज़्यादा गर्म हो जाता है और प्रेशर बढ़ने लगता है जिससे टैंक ओवरहीट होकर फटने तक की नौबत आ सकती है इसलिए गीज़र को सिर्फ उतनी देर ही ऑन रखें जितनी देर में पानी गर्म हो जाए।