भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन द्वारा गंगावरम पोर्ट में 10.40% हिस्सेदारी के अधिग्रहण प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इस अधिग्रहण की प्रस्तावित लागत ₹644.78 करोड़ है। इससे पहले अदाणी पोर्ट्स को गंगावरम पोर्ट में 89.60% हिस्सेदारी के अधिग्रहण की अनुमति मिल चुकी है और अब गंगावरम पर अदाणी पोर्ट्स का पूर्ण स्वामित्व होगा।