विजयनगर (कर्नाटक) में गंदा पानी पीने से 6 लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मृतकों के परिवार को ₹3-₹3 लाख बतौर मुआवज़ा देने की घोषणा करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा, "दूषित पानी पीने से लोगों की मौत की घटना दुखद है।"