गौतम गंभीर ने आईपीएल-2021 की विजेता सीएसके के लिए अगली नीलामी में खिलाड़ियों के रिटेंशन पर कहा है, "अगर मुझे 3 खिलाड़ियों को रिटेन करना होगा...तो वह ऋतुराज गायकवाड़, रविंद्र जडेजा और शायद फाफ डुप्लेसी होंगे।" एम.एस. धोनी को लेकर उन्होंने कहा, "यह धोनी पर निर्भर करता है कि उन्हें किस तरह की भूमिका निभानी है...क्या वह अगला सीज़न खेलेंगे?"