कटिहार (बिहार) में बीच में खंभे होने के बावजूद सड़क बना दी गई जिसकी तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का निर्माण हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि जब सड़क से आम लोगों का आवागमन ही नहीं होगा तो सड़क का क्या मतलब। ग्रामीणों ने मामले की ज़िला प्रशासन से जांच की मांग की है।