inshorts

गट हेल्थ सुधारने के लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए 10 सुपरफूड्स

गट हेल्थ सुधारने के लिए गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर स्वप्निल शर्मा ने फाइबर से भरपूर 10 सुपरफूड्स बताए हैं। इनमें ओट्स, सेब, खट्टे फल, जौ, बीन्स, चना, अलसी के बीज, गाजर, शकरकंद और नाशपाती शामिल हैं। डॉक्टर के मुताबिक, ये फूड्स पाचन बेहतर करते हैं, कब्ज़ से राहत देते हैं और कोलेस्ट्रॉल व वज़न को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।