inshorts

गटर के पानी में डुबोकर सब्ज़ियों को धोता दिखा ठेले वाला, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

उल्हासनगर (महाराष्ट्र) में ठेले पर सब्ज़ी बेचने वाले शख्स द्वारा गटर के पानी में डुबोकर सब्ज़ियों को धोने का वीडियो वायरल हुआ है। मराठी मीडिया के मुताबिक, स्थानीय नेताओं और लोगों ने उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) से कार्रवाई करने की मांग की है। यूएमसी के एक अधिकारी ने कहा है कि शख्स को ढूंढकर उसका बयान लिया जाएगा।