inshorts

गड्ढे के कारण एयरबैग खुले, कंट्रोल खो दिया था: गुजरात में कई लोगों को टक्कर मारने वाला आरोपी

वडोदरा (गुजरात) में कार से कई लोगों को कुचलने वाले आरोपी रक्षित रवीश चौरसिया ने बताया है कि सड़क पर गड्ढा था जिसके चलते कार दूसरे वाहन से छू गई और अचानक एयरबैग खुल गए। उसने बताया कि एयरबैग खुलने से कुछ दिखाई नहीं दिया और कार कंट्रोल से बाहर हो गई। बकौल रक्षित, कार की रफ्तार 50 किलोमीटर/घंटा थी।