केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से एक पॉडकास्ट में पूछा गया है, "आपने अपने ससुर जी के घर पर बुलडोज़र चलवाया, घर डांट पड़ी थी?" गडकरी ने कहा, "डांट पड़ी...मुझे कहा कि आप पहले बताते तो हम ही तोड़ देते।" गडकरी के अनुसार, उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर सड़क बनवाने के लिए ससुर का घर तुड़वाया था।