गडकरी ने बेटे से जुड़ी कंपनी को इथेनॉल का टेंडर मिलने पर दिया स्पष्टीकरण
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल के टेंडर जारी करने और नीति बनाने में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे से जुड़ी सियान एग्रो की स्थापना इथेनॉल ब्लेंडिंग को अपनाए जाने से पहले हुई थी और कंपनी का इथेनॉल उत्पादन देश में इथेनॉल उत्पादन का 0.5% भी नहीं है।