गडकरी ने बताए उन 4 राज्यों व 3 शहरों के नाम जहां सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं सर्वाधिक मौतें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन 4 राज्यों और 3 शहरों के नाम बताए हैं जहां 2023 में सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मौतें हुईं। राज्यों में यूपी में सर्वाधिक (23,652) मौतें हुईं और उसके बाद तमिलनाडु (18,347), महाराष्ट्र (15,366) और एमपी (13,798) है। शहरों में दिल्ली में सर्वाधिक (1,457) मौतें हुईं और उसके बाद बेंगलुरु (915) और जयपुर (850) है।