गडकरी को धमकी दे चुके गैंगस्टर ने कोर्ट में लगाए 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे, लोगों ने पीटा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले गैंगस्टर जयेश पुजारी ने बुधवार को कर्नाटक की एक अदालत के परिसर में 'पाकिस्तान ज़िंदाबाद' के नारे लगाए। इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जयेश को साल 2018 के एक मामले में पेशी के लिए जेल से कोर्ट लाया गया था।