inshorts

गडकरी ने शेयर कीं 10-लेन के निर्माणाधीन बेंगलुरु-मैसूर आर्थिक गलियारे की तस्वीरें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 10-लेन के निर्माणाधीन बेंगलुरु-मैसूर आर्थिक गलियारे की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि ₹8,172 करोड़ के इस गलियारे का रिकॉर्ड स्पीड से निर्माण हो रहा है और यह अक्टूबर 2022 तक पूरा हो सकता है। बकौल गडकरी, इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय 3-घंटे से घटकर 90-मिनट रह जाएगा।