केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में बनकर तैयार हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 240+ किलोमीटर लंबे हिस्से की 'शानदार' तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी में इस एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा-लालसोट खंड का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे दिसंबर 2023 तक पूरी तरह शुरू हो सकता है।