गडकरी ने शेयर कीं समुद्र किनारे के 'मनोहर दृश्यों' वाले हाईवे के चौड़ीकरण कार्य की तस्वीरें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में एनएच-17 के गोवा-कर्नाटक सीमा से कुंदापुर तक के 187-किमी के हिस्से को चौड़ा कर 4-लेन का बनाने के काम की तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल मंत्री, मनोहर दृश्यों वाला यह हाईवे समुद्र किनारे से गुज़रता है और इसके दूसरी ओर पश्चिमी घाट है। यह चौड़ीकरण कार्य 92.42% पूरा हो चुका है।