गढ़चिरौली में हुए एनकाउंटर के दो दिन बाद ₹25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर का शव बरामद
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में हुए मुठभेड़ के दो दिन बाद ₹25 लाख के इनामी नक्सली कमांडर सुखलाल परचाकी (33) का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या अब 27 पहुंच गई। गौरतलब है, इस मुठभेड़ में सी-60 यूनिट के चार जवान घायल हुए थे।