यूपी में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाने पर 12 संचालकों पर दर्ज हुए केस
सुलतानपुर (यूपी) में 26 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12-संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि शाहगंज घंटाघर से बस स्टैंड तक डीजे संचालकों ने तेज आवाज में साउंड सिस्टम एवं हॉर्न बजाए थे जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीजों को परेशानी हुई।