गणतंत्र दिवस पर एयर शो में बाधा ना पड़े इसलिए दिल्ली के वन विभाग ने आसमान में चीलों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अनूठी योजना बनाई है। इसके लिए चीलों को 15-26 जनवरी के बीच 1,270 किलोग्राम से अधिक बिना हड्डी वाला मांस परोसा जाएगा। अनुमान है कि चिह्नित इलाकों में प्रतिदिन 200-400 किलोग्राम मीट का उपयोग होगा।