गाज़ीपुर (दिल्ली) में पुलिस को जला हुआ शव बरामद हुआ है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शव महिला का है और वह एक बैग में था। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक ने 'आईएएनएस' को बताया कि आज सुबह लगभग 4 बजे पीसीआर को कॉल पर घटना की सूचना मिली थी।" पुलिस मामले की जांच कर रही है।