इस साल गणतंत्र दिवस में पहली बार प्रलय मिसाइल को भी परेड में शामिल किया गया है जिसे डीआरडीओ ने बनाया है और यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 150-500 किलोमीटर और पेलोड क्षमता 500-1000 किलोग्राम तक है। लॉन्च के बाद इसकी दिशा को हवा में भी बदला जा सकता है।