इस साल गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो होंगे। चीफ गेस्ट चुनने की प्रक्रिया आयोजन के 6-माह पहले से शुरू हो जाती है। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक, मुख्य अतिथि के चुनाव के दौरान उस देश के साथ भारत के संबंध, उसकी आर्मी, राजनीति और इकोनॉमी का भारत से कनेक्शन पर विचार किया जाता है।