गणतंत्र दिवस पर 'ऐट होम' रिसेप्शन के लिए तैयार किया गया विशेष निमंत्रण पत्र, वीडियो हुआ जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 77वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले 'ऐट होम' समारोह के लिए भेजे गए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए निमंत्रण पत्र की झलक शेयर की है। पत्र में इस वर्ष अष्टलक्ष्मी कहे जाने वाले पूर्वोत्तर के 8 राज्यों की संस्कृति व कला प्रदर्शित की गई है। नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन ने इसे तैयार किया है।