गणतंत्र दिवस पर आसमान में दिखेगा ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायु सेना 'सिंदूर' फॉर्मेशन में अपने लड़ाकू विमानों को उड़ाएगी। इस फॉर्मेशन में वे लड़ाकू विमान शामिल होंगे जो 'ऑपरेशन सिंदूर' का हिस्सा थे। इसमें दो राफेल, दो सुखोई-30, दो मिग-29 के साथ-साथ एक जगुआर फाइटर जेट शामिल होगा। गौरतलब है, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।