inshorts

गणतंत्र दिवस परेड के बाद शुरू होगा 'भारत पर्व 2025', देख सकेंगे सभी झांकियां

गणतंत्र दिवस परेड के बाद 'भारत पर्व 2025' का आयोजन लाल किला में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा। यहां पर मुख्य परेड में शामिल झांकियों समेत कई राज्यों की 43 झांकियां शामिल होंगी। बकौल डीडी न्यूज़, गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल नहीं हुई राजस्थान की झांकी भी यहां देखी जा सकेगी। वहीं, यहां की एंट्री फ्री रहेगी।