गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार दिखेगी S-400 डिफेंस सिस्टम की झलक, जानें क्यों है ये खास

गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में पहली बार डिफेंस सिस्टम S-400 को डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स की झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि 'सुदर्शन चक्र' के नाम से जाना जाने वाला यह सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुआ था। एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने बताया था कि इसने पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट्स को मार गिराया था।

Load More