गणतंत्र दिवस से पहले राजस्थान में ज़ब्त हुई 10,000 किलो विस्फोटक सामग्री
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को राजस्थान के नागौर ज़िले में पुलिस ने बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने एक सुनसान फार्महाउस से लगभग 10,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ज़ब्त की है और आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पता कर रही है कि यह जखीरा किस मकसद से जमा किया गया था।