गणतंत्र दिवस परेड से तमिलनाडु की झांकी भी बाहर, सीएम स्टालिन ने पीएम को लिखा पत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने गणतंत्र दिवस परेड से राज्य की झांकी को बाहर किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “यह बेहद निराशाजनक है कि तमिलनाडु की झांकी को परेड से बाहर रखा गया है जिसमें राज्य के महान स्वतंत्रता सेनानियों को दर्शाया गया है।