गणपति उत्सव के बीच 'पुष्पा' स्टाइल में नज़र आई भगवान गणेश की मूर्ति, तस्वीरें हुईं वायरल
गणपति उत्सव के बीच 'पुष्पा' स्टाइल में निर्मित भगवान गणेश की मूर्ति की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। तस्वीरों में भगवान गणेश ने सफेद रंग की पैंट व शर्ट पहनी हुई है और वह फिल्म 'पुष्पा' के सिग्नेचर जेस्चर को करते दिख रहे हैं। एक यूज़र ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "अल्लू अर्जुन, क्रेज़।"