गुजरात के सूरत में गणपति उत्सव के दौरान स्टंट करते हुए एक शख्स ने गलती से खुद को आग लगा ली, जिसका एक वीडियो सामने आया है। स्टंट के दौरान इस शख्स के बाल और उसका चेहरा आग से झुलस गया। इसके बाद वहां मौजूद एक अन्य शख्स ने पीड़ित की टी-शर्ट निकाली, जिसमें उसका हाथ भी झुलस गया।