गणेश उत्सव में डांस के दौरान हार्ट अटैक के बाद जम्मू में स्टेज पर गिरा आर्टिस्ट, हुई मौत

जम्मू में गणेश उत्सव में लड़की की ड्रेस में डांस के दौरान एक आर्टिस्ट के हार्ट अटैक के बाद स्टेज पर गिरने का वीडियो सामने आया है और उसकी मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, 20-वर्षीय आर्टिस्ट योगेश गुप्ता के स्टेज पर गिरने के बाद साथी कलाकार उसे डॉक्टर के पास ले गए थे जहां उसे मृत घोषित किया गया।