उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में शुक्रवार को भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन के दौरान आमी नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों में 3 सगी बहनें थीं जबकि चौथा उनका मौसेरा भाई था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शवों को ढूंढकर बाहर निकाल लिया है।