गन्ने का जूस निकालते समय मशीन में फंस गए महिला के बाल, रेस्क्यू किए जाने का वीडियो आया सामने

तेलंगाना में गन्ने का जूस निकालते समय मशीन में एक महिला के बाल फंस गए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वहां मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से हादसा होने से टल गया। लोगों ने मशीन को पहले बंद किया और इसके बाद सावधानी से महिला के बालों को निकालने की कोशिश की।