न्यूज़ीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल (35) ने टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20I मैच के पहले ओवर में गप्टिल द्वारा 14 रन बनाते ही टी20I में उनके कुल रन 3,231 हो गए। गप्टिल ने 87 टी20I पारियों में 3,227 रन बनाने वाले विराट कोहली को पछाड़ा है।