गया जी (बिहार) में एक खंडहरनुमा शौचालय से एक 5-वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ है। परिजन का आरोप है कि बच्ची का रेप कर उसकी हत्या की गई जिसके बाद पुलिस ने एक 13-14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची के गले में गमछा बंधा हुआ था और प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।