गर्दन को बार-बार चटकाने से हो सकते हैं क्या नुकसान?

अमेरिकी काइरोप्रैक्टर ऐंड्रयू बैंग ने कहा है कि दिन में एक-दो बार गर्दन चटकाना 'स्वभाविक' है लेकिन बार-बार चटकाने से जोड़ों में अस्थिरता, मांसपेशियों में खिंचाव और नसों में दबाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, "गर्दन को चटकाने से जोड़ों में मौजूद सिनोवियल जॉइंट में दबाव बनता है और यह दबाव रिलीज़ होता है तो आवाज़ आती है।"