गर्दन पर बॉल लगने के बाद 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की हुई मौत
मेलबर्न में अभ्यास सत्र के दौरान गर्दन पर गेंद लगने से घायल हुए 17-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन ऑस्टिन का निधन हो गया है। मंगलवार को घटना के समय वह एक टी-20 मैच से पहले नेट्स पर वॉर्म-अप कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।