गर्दन में अकड़न के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं शुभमन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के चलते न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शुभमन के बाहर होने पर सरफराज़ खान या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को खिलाया जा सकता है। भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से खेला जाएगा।